|
परियोजना के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
(दिनांक:- जुलाई 07, 2011)
डॉ. गीतांजलि यादव, वैज्ञानिक, एन आई पी जी आर की देखरेख के अंतर्गत - डीबीटी आई वाई बी ए योजना "इन सिलिको बायोप्रोस्पेक्टिंग बाए एनालिसिस ऑफ़ प्लांट स्ट्रेस रेस्पोंस पाथवेस", - " एक्सपैंशन ऑफ़ द रिसर्च अंडर सीनिअर आई वाई बी ए स्कीम" में रिसर्च एसोसिएट (आर ए) के विशुद्ध रूप से अस्थायी स्थिति को भरने के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों की ओर से आवेदन आमंत्रित हैं|
रिसर्च एसोसिएट (एक पद): 16,000 + एचआरए (पूर्व संशोधित)
योग्यता:-
बायोइनफॉरमैटिक्स / जैव रसायन बायोफिज़िक्स या संबंधित क्षेत्र में पी.एच.डी. डिग्री के साथ प्रासंगिक अनुसंधान अनुभव होना चाहिए| वरीयता उन उम्मीदवारों को दी जाएगी जिन्हें Linux के सर्वर पर एचटीएमएल और cgi-स्क्रीप्टिंग ज्ञान के साथ-साथ संरचनात्मक जैव सूचना विज्ञान में अनुभव हो| शैक्षिक कैरियर के दौरान उम्मीदवार को प्रथम वर्ग / डिवीजन होना चाहिए|
पद पूरी तरह से अस्थायी और इस परियोजना के साथ सह टर्मिनस हैं| प्रारंभिक नियुक्ति एक वर्ष है, जो सक्षम प्राधिकारी के विवेक और उम्मीदवार के प्रदर्शन के मूल्यांकन के आधार पर कम / विस्तारित किया जा सकता हैं| एन आई पी जी आर उपर्युक्त पद के लिए उम्मीदवार की योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवार का चयन कर सकता हैं और अपने अधिकार को सुरक्षित रखते हुए चयन समिति किसी अच्छे उम्मीदवार का चयन कर योग्यता में रीलैक्सेशन दे सकती हैं| पद का आरक्षण भारत सरकार के मानदंडों के अनुसार किया जाएगा|
योग्य उम्मीदवार ई - मेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं या रुचि दिखाते हुए एक कवर पत्र के साथ दिए गए प्रारूप में पूर्ण आवेदन की हार्ड कॉपी और अनुप्रमाणित प्रमाण पत्र की प्रतियां और अनुसंधान / अध्यापन अनुभव का सबूत भेज सकते हैं| आवेदनों को विज्ञापन के 15 दिनों के भीतर नीचे दिए गए पते पर पहुँचना चाहिए| लिफाफे में लिखा होना चाहिए: "Application for the Post of RA in the 'DBT Senior IYBA Award Scheme at NIPGR"
नोट:- आवेदन जो निर्धारित फॉर्मेट में नहीं होंगे, निरर्हित हो जायेंगे 
डा. गीतांजलि यादव स्टाफ वैज्ञानिक राष्ट्रीय पादप जीनोम अनुसंधान संस्थान अरुणा आसफ अली मार्ग, पोस्ट बॉक्स सं. 10531, नई दिल्ली- 110067 ईमेल - bic@nipgr.res.in
|