प्रोफेसर अखिलेश कुमार त्यागी
    निदेशक
    राष्ट्रीय पादप जीनोम अनुसंधान संस्थान
    ई-मेल: director@nipgr.res.in, akhilesh@genomeindia.org
    फोन: 011-26742267, 26735169
    फैक्स: 011-26741759
    विशेषज्ञता: जीनोमिक्स और जैव प्रौद्योगिकी
 
 
प्रोफेसर अखिलेश कुमार त्यागी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से १९८३ में वनस्पति विज्ञान में पीएच.डी. की थी तथा जर्मनी में एक पोस्ट डॉक्टोरल फेलो के रूप में (१९८४ -१९८६) काम किया। एन आई पी जी आर में आने से पहले वह दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर में पादप जीनोमिक्स (प्लांट जेनोमिक्स) के अंतःविषय केंद्र (आई सी पी जी) में निदेशक के रूप में सेवारत थे। उनके समूह के प्रमुख शोध क्षेत्र प्रकाश संश्लेषण/ फोटोट्रांसडक्शन , तनाव / प्रजनन जीव विज्ञान, जीनोम विश्लेषण और आनुवंशिक को बढ़ावा देने से संबंधित हैं। उनके नाम पर १५० से अधिक प्रकाशन/ एकस्व (पेटेंट) है। वे ट्रांसजेनिक रिसर्च, मोलेक्यूलर जेनेटिक्स एंड जीनोमिक्स, राइस, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ प्लांट जीनोमिक्स और जर्नल फॉर प्लांट बायोकेमेस्ट्री एंड बायोटेक्नालाजी के लिए संपादकीय बोर्डों में भी कार्यरत हैं।
प्रोफेसर त्यागी को जे.सी. बोस नेशनल फैलोशिप, नेशनल बायोसाइंस अवार्ड , एन. ए. एस. आई. (नासी) - रिलायंस इंडस्ट्रीज प्लेटिनम जुबली अवार्ड इन बायोलॉजिकल साइंसेज, बी.पी. पाल मेमोरियल लेक्चर अवार्ड ऑफ़ एन. ए. एस. आई. (नासी), बीरबल साहनी मेडल ऑफ़ आई. बी. एस., प्लेटिनम जुबली लेक्चर अवार्ड ऑफ़ आई. एस. सी. ए. (इसका), बी. एन. चोपड़ा लेक्चर अवार्ड ऑफ़ आई. एन. एस. ए. (इनसा) और बी.पी. पाल मेमोरियल अवार्ड ऑफ़ आई. एस. सी. ए. (इसका) और  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए श्री ओम प्रकाश भसीन पुरस्कार - 2011 व कुछ अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है |। वे राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (भारत), भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारतीय विज्ञान अकादमी,  राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी और थर्ड वर्ल्ड अकादमी ऑफ़ साइंसेज के फैलो हैं।